LFW2022:  शनाया कपूर ने अपने सिजलिंग वॉक से लगा दी आग, पहली बार उतरी रैंप पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 09:58 AM (IST)

अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं। उनकी फोटो देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इस बार गॉर्जियस डीवा ने  FDCI x लैक्मे फैशन वीक (FDCI X Lakme Fashion Week 2022) के रैंप पर आग लगा दी। 


सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रैंप पर उतरी शनाया का सुपर सिजलिंग स्टाइल स्टेटमेंट देखने काे मिला। फैशन वीक के तीसरे दिन शो स्टॉपर बने सिद्धांत और शनाया ने  डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का 'डिफ्यूज' कलेक्शन पेश किया।


पहली बार  FDCI x लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर उतरी शनाया का कॉन्फिडेंट देखने लायक था। हाई स्लिट वाली ब्राइट पर्पल-पिंक शिमरी बॉडीकॉन बैकलेस ड्रेस में वह खूबसूरत लग रही थी। 


सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ शटरबग्स के लिए पोज देते हुए उन्होंने परफेक्ट रैंप वॉक किया।  शनाया की मां महीप कपूर और कजिन जान्हवी कपूर भी उन्हे Cheer Up करने शो में पहुंच। 


शो के दौरान मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी सिद्धांत और शनाया के साथ खूब पोज दिए। सिद्धांत और शनाया यह मौका पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे। 


सिद्धांत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुउ कहा- यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह एक सम्मान है। लैक्मे फैशन वीक में मेरा पहला रैंप वॉक और वह भी  डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आपके कलेक्शन के साथ, मै अपने आप में गर्व महसूस कर रहा हूं। 
 

Content Writer

vasudha