Sid-Kiara के रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन कार्ड हुआ लीक, इस दिन होगा Grand Celebration

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 10:23 AM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी उस लिस्ट में शामिल हो गई है जिसे सालों तक याद किया जाएगा। वेलेंटाइन डे वीड में इन दोनो ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। सेलेब्स की शादी के बाद इंतजार रहता है उनकी रिलेशनशिप का। अगर आप भसी इस क्यूट कपल की रिलेशनशिप का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको डेट बता देते हैं। 

PunjabKesari
दरअसल सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर रिसेप्शन की डेट और टाइम लिखा हुआ है। बेबी ब्लू रंग के इस कार्ड में लिखा हुआ है- रिसेप्शन की डेट सेव कर लीजिए। इस कार्ड की मानें तो 12 फरवरी यानी कि कल उनकी शादी की ग्रैंड पार्टी की जाएगी।

PunjabKesari
खबरों की मानें तो इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करेंगे। अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स इस लिस्ट में शामिल हैं। याद हो कि करण जौहर, जूही चावला, शाहिद कपूर कपल की राॅयल वेडिंग के गवाह बने थे। अब देखना यह है कि रिसेप्शन के लिए किन- किन लोगों काे न्योता दिया गया है। 

PunjabKesari
वहीं इसी बीच कपल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह परिवार वालों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि नई नवेली दुल्हन कियारा बेहद ही सिंपल लुक में स्टनिंग लग रही हैं। व्हाइट कलर का सलवार कमीज और साथ में  पिंक दुपट्टा नई नवेली दुल्हन पर काफी जच रहा है। 

PunjabKesari
मिनिमल मेकअप, हाथ में चूड़ा और मेहंदी कियारा की खूबसूरती बढ़ा रही है। साथ मे उनके पति भी सिंपल लुक में दिखाई दे रहे हैं।  दोनों ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी की है। इसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static