बहन श्वेता ने शेयर की सुशांत की अनदेखी तस्वीर, बोलीं- वो जगमगाती आंखें...

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 12:41 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे तकरीबन 3 महीने से ज्यादा हो चले हैं लेकिन अभी तक इस केस में पूरी तरह से कुछ साफ नहीं हो पाया है। हालांकि इस केस की जांच सीबीआई के साथ साथ ईडी और एनसीबी कर रही हैं। लेकिन इतने दिनों बाद भी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि सुशांत की हत्या हुई है या फिर उन्होंने खुद अपनी जान दी है। सुशांत को न्याय मिलने से देरी से जहां फैंस बेहद आहत हैं वहीं उनके परिवार वाले भी खुश नहीं है। 

इकलौते भाई को भुलाना इतना आसान नहीं होता है और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत तो इकलौते भी थे और लाडले भी। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत के बचपन की तस्वीर को शेयर किया है। इसे देख एक बार तो फैंस भी भावुक हो गए।  

बहन श्वेता ने शेयर की तस्वीर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Those twinkling eyes... reflect the internal purity ❤️❤️❤️ #SushantSinghRajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Sep 26, 2020 at 9:10pm PDT

इंस्टाग्राम पर हाल ही में श्वेता ने सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ,' वो जगमगाती आंखें...भीतर की पवित्रता को दर्शाती हैं' सुशांत के बचपन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं और सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

प्रार्थना से चमत्कार होते हैं : श्वेता 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

PRAY.... Because when prayers are heard miracles happen! 🙏

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Sep 26, 2020 at 11:26pm PDT

इसी के साथ श्वेता ने सुशांत की एक और फोटो शेयर की है। उस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा,' प्रार्थना .... क्योंकि जब प्रार्थना सुनी जाती है तो चमत्कार होते हैं!' फैंस इस पोस्ट पर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

लगातार जारी है जांच 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की फिलहाल जांच जारी है। इस केस में ड्रग एंगल सामने आने से बहुत से बॉलीवुड स्टार्स पर खतरे की तलवार लटक रही है। इसी ड्रग एंगल के कारण  रिया चक्रवर्ती और उनके भाई जेल की हवा खा रहे हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal