धनतेरस पर इस समय खरीदा सोना देगा दौगुणा फायदा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 12:58 PM (IST)

हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली से पहले धनतेरस धूमधाम से मनाई जाती है। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन लोग सोना, चांदी, वाहन, मकान की शॉपिंग करते हैं। परंतु हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम करने से पहले शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखा जाता है ऐसे में आपको बताते हैं कि इस बार धनतेरस कब और इस आप इस दिन किस समय सोना चांदी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं....

कब मनाई जाएगी धनतेरस 

इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन त्रयोदशी तिथि की शुरुआत दोपहर 12:35 अगले दिन 11 नवंबर दोपहर 01:57 तक रहेगी। 

मां लक्ष्मी की पूजा 

धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:47 पर शुरु होगा और शाम 07:47 तक रहेगा। इस दिन पूजा करने के लिए 1 घंटा 56 मिनट का समय है।

कब खरीदें सोना? 

इस दिन सोना खरीदना का शुभ समय 10 नवंबर दोपहर 12:35 से अगले दिन 11 नवंबर तक सुबह 06: 40 तक का है।

धनतेरस का महत्व 

माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी और पीतल के बर्तन खरीदे से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक भी जलाए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शाम को दीपक जलाने से अकाल मृत्यु को भय खत्म होता है और यमराज की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती। इसलिए इस दिन को यम भी कहा जाता है। यम दीपक के लिए शाम 05:30 से शाम 06: 49 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। 

Content Writer

palak