प्रभु राम के इन मंत्रों का जाप करेंगे सारे संकट दूर,सुख-समृद्धि का मिलेगा वरदान

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 04:23 PM (IST)

22 जनवरी को लेकर पूरे देश में उत्साह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है और रामलला मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। देशभर में इस खास दिन में पूजा अर्चना कर भगवान राम को प्रसन्न किया। अगर आप भी चाहते हैं कि आप भगवान का आशीर्वाद बना रहे और सारे संकटों से मुक्ति मिले तो इन मंत्रों का जाप करें...

राम

राम शब्द अपने आप में बहुत शक्तिशाली होता है। अगर आप हर दिन सिर्फ राम का भी नाम जपते हो तो आप पर किसी प्रकार को कोई संकट नहीं आएगा। बता दें सिर्फ राम नाम जापक ही कलयुग में सुखी और मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

ॐ रां रामाय नमः

इस मंत्र के जाप से जिंदगी की सारी विपदाएं दूर हो जाएंगी। भगवान राम का ये मंत्र काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली है। राम नवमी के दिन इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे मानसिक तनाव को मिटा देता है और जीवन सुखमय बनाता है।

ॐ रामचंद्राय नमः

जो व्यक्ति इस मंत्र का जप करता है, उस पर भगवान राम की विशेष कृपा बनी रहती है। इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख- समृद्धि का माहौल बना रहता है। भगवान राम की पूजा करते समय इस मंत्र की एक माला का जाप अवश्य करें।

ॐ रामभद्राय नमः

श्रीराम के इस सिद्ध मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और भगवान राम का आशीर्वाद बना रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: ये 8 मंत्र आपको दिलाएंगे दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की

दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी

जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें। हर संकट आपसे कोसों दूर रहेगा।

मंत्र जाप करने से पहले इन बातों का करें ध्यान

भगवान राम के इन मंत्रों का सच्चे मन और जाप करें। मंत्रों का जाप तुलसी की माला का ही इस्तेमाल करें। श्री राम के मंत्रों ता जाप करते समय उच्चारण का भी ध्यान रखें। इन मंत्रों का जाप स्नान आदि से निवृत होने के बाद ही करें। मंत्र का जाप करते समय एक दीया भी जला लें। मंत्र को तुलसी की 108 दाने वाली माला से 7, 11, 21 या 108 माला जाप करें। भगवान राम के मंत्र का जाप करते समय बीच में कभी न उठे और न ही किसी से बात करें। इन नियमों का पालन करते हुए मंत्रों का जाप करने से सारी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में सुख- समृद्धि का वास होता है।

Content Editor

Charanjeet Kaur