8 साल के वरुण धवन के प्यार में पड़ गई थीं ये पॉपलुर एक्ट्रेस, प्रपोज करने पर झेलना पड़ा Rejection

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 06:12 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की वैसे तो फीमेल फैन following बहुत तगड़ी है। शादी से पहले उनका नाम कई सारी एक्ट्रेसेज के साथ भी जोड़ा जा चुका है। कहना गलत नहीं होगा कि कई महिलाओं के वरुण दिल की धड़कन हैं। कईयों के दिल भी उन्होंने तोड़े होंगे। इसमें एक फेमस एक्ट्रेस भी है। ये कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है। वरुण और श्रद्धा कपूर बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साथ में बॉम्‍बे स्‍कॉटिश स्‍कूल से पढ़ाई की है। उस समय वरुण श्रद्धा का क्रश हुआ करते थे। श्रद्धा ने अपने दिल की ये बात बकायदा 8 साल के वरुण को बताई भी और उन्हें प्रपोज किया। हालांकि वरुण ने एक्ट्रेस का दिल तोड़ दिया।

वरुण ने कर दिया था श्रद्धा को रिजेक्ट

जाहिर सी बात है कि वरुण और श्रद्धा उस समय बहुत छोटे थे। उस किस्से को एक्ट्रेस ने खुद शेयर करते हुए बताया था कि वो वरुण के पास गईं और कहा कि जो वो कहने जा रही हैं, उसे ध्यान से सुनो। इसके बाद श्रद्धा ने वरुण को 'यू लव आई' कहा। क्योंकि एक्ट्रेस ने आई लव यू को उल्टा कहा था तो वरुण को कुछ समझ नहीं आया। मजेदार  बात ये है कि वरुण नो बोलकर वहां से भाग गए। बाद में ये ऐसा किस्सा बन गए, जिसे दोनों याद करके बहुत हंसते हैं। हालांकि वरुण का कहना है कि उन्हें भी श्रद्धा पसंद थी पर उन्होंने कभी अपनी फीलिंग शेयर नहीं की।

जल्द पिता बनने वाले हैं वरुण

बता दें, श्रद्धा और वरुण आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ABCD1 और ABCD2 में साथ काम कर चुके हैं। बता दें, वरुण अब नताशा दलाल से शादी कर चुके हैं और बहुत जल्द पिता भी बनने वाले हैं। एक्टर ने साल 2021 में नताशा संग 7 फेरे लिए थे।

Content Editor

Charanjeet Kaur