डिजाइनर अनिता डोगरे के लिए रैंप पर उतरी Shraddha Kapoor

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 10:47 AM (IST)

मुंबई के सोफिटेल होटल में वेडिग जंक्शन फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें कई डिजाइनरों ने अपनी कलैक्शन पेश की। फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और श्रद्धा कपूर ने रैंप वॉक किया। 

एक्ट्रेस दिशा पटानी डिजाइनर मोनिका और करिश्मा के लिए रैंप पर उतरी। इस दौरान उन्होंने लाइट कलर का लहंगा वियर किया था, जिसके साथ दिशा ने हैवी ज्वैलरी वियर की थी। दिशा का यह आउटफिट डिजाइनर मोनिका और करिश्मा की Bridal Couture Collection Spring 2018 से था। सिंपल हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप उन्हें काफी सूट कर रहा था। 

फेमस डिजाइनर अनिता डोगरे के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने रैंप वॉक किया। उन्होंने कोरल कलर का लहंगा वियर किया था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। साथ में हैवी दुपट्टा कैरी किया था। लहंगे के साथ उन्होंने गोल्डन कलर का हैवी नेकलेस कैरी किया था और साथ में मांग टीका लगाया हुआ था। न्यूड मेकअप उन्हें परफैक्ट लुक दे रहा था। 

 

Punjab Kesari