बेकार बटनों से इस तरह दिखाएं अपनी क्रिएटिविटी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2017 - 01:30 PM (IST)

घर पर पड़े सामान कोे रियूज करना भी एक कला है। बेकार समान को रियूस करके आप अपनी क्रिएटिविटी से घर की डैकोरेशन कर सकते है। पुराने कपड़ों से टूटे बटनों को आप बेकार समझ कर फैंक देते है लेकिन इन बटनों से भी आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा कर घर की सजावट कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप घर पर पड़े बेकार बटनों से सुंदर डैकोरेटिव चीजें बना सकते है। आप बटनों का इस्तेमाल करके पुरानी घडियां, फोटो फ्रेम, गमले, फ्लावर पोट के अलावा और भी बहुत कुछ सजा सकते हैं। इससे आपको अपनी क्रिएटीविटी दिखाने का मौका भी मिल जाएगा और बेकार समझकर फैंके जाने वाले बटन भी काम आ जाएंगे। तो आइए जानते है कि किस तरह बटनों के इस्तेमाल से आप घर को डिफरेंट और यूनिक तरीके से सजा सकते है।
 

जरूरी सामान
1 फ्लावर पॉट
सपंज या फॉम
बटन(अलग-अलग साइड और रंगों में)
बारिक तार
कैंची
ग्लू
फोटो फ्रेम
ग्लू गन

फ्लावर पॉट बनाने का तरीका
1. सबसे पहले तार को 4-6 इंच के छोटे-बड़ें टुकड़ों में काट लें। इसके बाद वायर को यू (U) शेप में मोड़ दें। 
2. अब इसमें बटन लगाते जाएं। पहले छोटे और फिर बड़े बटनों को तार में डालकर कस दें। 
3. इसके बाद इन तार के टुकड़ों को सपंज या फॉम के उपर लगा दें। अब इसे गमले में लगा दें।

आर्ट पीस बनाने का तरीका
1. कोई भी पुरानी फ्लावट पोट की फोटो या पेपर लें।
2. अब इसके उपर ग्लू की मदद से बटनों को चिपकाते जाएं।
3. इसे सूखाने के बाद घर की सजावट के लिए इस्तेमाल करें।


फोटो फ्रेम सजाने का तरीका
1. फोटो फ्रेम की साइडों पर ग्लू की मदद से रं-बिरंगे बटनों को चिपकाकर सूखने के लिए रख दें। 
2. अब इसमें फोटो लगाकर घर में डैकोरेट करें।

Punjab Kesari