इन ट्रैंडी नेल आर्ट्स से दिखाए खुद को स्टाइलिश

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 11:17 AM (IST)

महिलाओं को लंबे बालों के साथ-साथ लंबे नाखुन रखना भी बहुत पंसद होता है। वैसे भी लंबे नेल पर नेल आर्ट करना आजकल काफी ट्रेंड में है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान से नेल आर्ट के तरीके बताने जा रहें है जिन्हें बनाने में आसान के साथ-साथ देखने में काफी स्टाइलिश भी है। बस छोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखा कर आप अपने हाथों को ब्यूटीफुल लुक दे सकती है। आइए जानते है इन इन नेल आर्ट के बारे में।

नेल पर लाइट और डार्क कलर का नेल पेंट लगा कर आप इसे छोटे मोती से सजा सकते है। इससे आप पार्टी और फंक्शन में लगा कर बी खुद को स्टाइलिश लुक दे सकते है।

केजुअल लुक के साथ नेल पेंट लगाने के लिए आप इसे भी ट्राइ कर सकती है।

स्ट्राइप्स वाले नेल आर्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले व्हाइट नेल पेंट लगाएं। इसके बाद क्लीयर नेल पॉलिश लगा कर इसे सूखा लें। अब हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स नाखूनों पर चिपका कर नेल पेंट लगा लें। इन स्ट्राइप्स को हटाकर एक टॉप कोट लगा लें।

इस तरह के नेल पेंट लगाने के लिए आपको एक्सपर्ट होने की भी जरुरत नहीं है। कोई भी नेल पेंटलगा कर उसपर मोटे-मोटे डार्ट्स बना सकती है। आप चाहे तो नेल पर अलग-अलग डिजाइन भी बना सकती है।

हमेशा ट्रेंड में रहने वाले प्ंक कलर से आप खुद को ट्रैंडी लुक दे सकती है। पिंक कलर पर डिजाइन बनाने के लिए आप ब्लैक या व्हाइट कलर का इस्तेमाल कर सकती है।

किसी स्पेशल ओकेशन के लिए आप इस नेल डिजाइन को भी ट्राई कर सकती है। इसके लिए आप कोई भी नेल पेंट लगा कर इस पर गिल्टर लगा लें।

Punjab Kesari