पुरानी जींस से ऐसे दिखाएं क्रिएटिविटी (pics)

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2016 - 12:24 PM (IST)

जब कोई जीन पुरानी हो जाती है तो हम लोग अक्सर उसे फैक देते है लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस पुरानी जींस को दोबारा से इस्तेमाल में ला सकते है। मतलब इसका रिसाइकल कर सकते है। बाजार से जिन चीजों को खरीदने के लिए पैसे खर्च कर देते है वहीं आप पुरानी जींस से बना सकते है और अपना एक्सट्रा खर्च बचा सकते है। आइए जानते जींस से क्या-क्या बनाया जा सकता है। 

 


1. कुशन कवर बनाएं

आपनी पुरानी जीन के दोनों लेग्स खोलकर एक-दूसरे से स्टिच कर लें। इसके बाद उसे कुशन की लेंथ के बराबर एक-दूसरे के साथ सिल लें। इससे आपके कुशन कवर न्यू और स्टाइलिश लगेंगे। 

 

2. ड्रैस बनाएं

आप अपनी पुरानी जींस से पार्टी ड्रैस या फिर अपने बेबी के लिए ड्रैस भी बना सकती हैं। इससे आप अपने लिए नी-लेंथ ड्रैस, वेस्ट कोट, ब्लाउज जैसी चीजे बना सकते है। 

 

3. बैग बनाएं

आप मार्किट से टोट्स या जींस बैग खरीदने के बजाएं अपनी पुरानी जींस से इसे घर पर ही बनाॉ सकते है। इसके हैंडल भी जींस से बनाएं। 

 

4. बैड कवर

बैडरूम में कुछ हटकर कूल बैड कवर चाहिए तो इसे अलग-अलग कलर की पुरानी जींस को जोड़ कर बनाएं ये और कूल लगेगी। 

 

5. होम डेकॉर

आपनी पुरानी जींस से पेन स्टैंड, डोर मैट, टेबल मैट, फ्लोर कुशन्स, पूफ्स, चेयर कवर, कोस्टर्स और ऑर्गनाइज बनाने चाहिए। इसके लिए जींस को इनकी शेप के हिसाब से काटे और स्टिच कर लें।

Punjab Kesari