गर्मियों में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 02:24 PM (IST)

प्रोटीन से भरपूर अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है इसलिए एक्सपर्ट रोज अंडा खाने की सलाह देते हैं। मगर, गर्मियों में लोग अंडा खाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए लोगों को लगता है कि इस मौसम में अंडा नहीं खाना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि गर्मी में अंडा सही होता है यहा नहीं...

क्या गर्मी में खा सकते हैं अंडा?

प्रोटीन, फोलेट, विटामिन ए, बी-5, बी-12, बी-2, सेलेनियम, फोस्फोरस से भरपूर अंडा सुपरफूड की कैटगरी में शामिल है। रिसर्च की मानें तो साल के 12 महीने अंडा खाना फायदेमंद होता है। यह बात पूरी तरह गलत है कि सिर्फ सर्दी में ही अंडा खाना चाहिए। बेशक इसकी तासीर गर्म होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप गर्मियों में अंडा नहीं खा सकती। बस आपको इसे सीमित मात्रा में लेने की जरूरत होती है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

एक्सपर्ट की मानें तो अंडे में सभी जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं इसलिए गर्मियों में इसका सेवन किया जाता है। हालांकि यह गर्म होता है इसलिए रोज की बजाए हफ्ते में 2-3 बार इसका सेवन कर लें। बॉडी मास्क इंडेक्स के मुताबिक, एक व्यक्ति दिन में कम से कम 2 अंडे खा सकता है। इससे ज्यादा अंडे का सेवन शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है।

जिम करने वाले रखें ध्यान

वर्कआउट या जिम जाने वाले अंडे का सफेद हिस्सा ही खाएं क्योंकि इसका पीला हिस्सा ज्यादा गर्म होता है। साथ ही 3 अंडे से ज्यादा ना खाएं क्योंकि इससे आपको अपच, बेचैनी और आंतों की समस्या हो सकती है।

कैसे और कब खाना चाहिए अंडा?

ब्रेकफास्ट में रोजाना 2 उबले हुए अंडे खाएं। जिम जाने वाले लोग कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे की जर्दी (एग योक) का सेवन भी आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।

चलिए अब आपको बताते हैं कि रोजाना अंडा खाने से आपको क्या क्या फायदे मिलेंगे

- अंडे में मौजूद विटामिन B-12 डिप्रेशन, चिंता दूर करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी और याददाशत तेज करते हैं। साथ ही इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
- अंडे का पीला भाग बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।
- नाश्‍ते में अंडा खाने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं। यह आपकी कार्यक्षमता काे भी बढ़ाता है।
- अंडा का सेवन वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में फायदेमंद होता है।

Content Writer

Anjali Rajput