क्या प्रैग्नेंसी में संतरे का जूस पीना चाहिए ?

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 03:46 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान संतरे का जूस पीना महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। इसमें फोलिक एसिड होता है जो न्यूरल ट्यूब की समस्याओं को खत्म करने में सहायक होता है। गुणों से भरपूर संतरा गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। विटामिन सी से भरपूर संतरा  गर्भावस्था के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाने का काम करता है। रोजाना इसका सेवन करने से बच्चे का दिमाग तेज होता है। इसके अलावा भी ऑरेंज जूस पीने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। 

 

1. फोलेट
गर्भावस्था में महिला का स्वस्थ रहना फोलेट यामि फोलिक एसिड पर निर्भर करता है। यह विटामिन बी के 9 रूपो में से एक हैं। प्रैग्नेंसी के समय महिला को दिन में 400 मिलीग्राम से 600 मिलीग्राम तक फौलिक एसिड की आवश्यकता है। संतरे के 6 कप में 35 मिलीग्राम फोलिक एसिड होता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही रोजाना संतरे का जूस पीने से न्यूरल ट्यूब समस्या में 70 प्रतिशत जोखिम कम होता है। 

 

2. कैल्शियम
एक गर्भवती महिला को हर दिन 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरी होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को संतरे के जूस से खत्म किया जा सकता है। 6 कप ऑरेज जूस में 261 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। रोजाना ऑरेज जूस पीने से मां और बच्चे दोनों की हड्डियां मजबूत होती है। 

3. पोटैशियम 
कैल्शियम की तरह की प्रैग्नेंसी में पोटैशियम भी शिशु और मां  के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं को एक दिन में 4,700 मिलीग्राम पोटेशियम की आवश्यकता होती है। इसको संतरे के 6 कप जूस पीने से पूरा किया जा सकता है।

 

4. विटामिन सी
ऑरेज जूस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। 6 कप ऑरेज जूस में  62 से 92 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके साथ ही याद रखें की प्रैग्नेंसी में शरीर के रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे सर्दी-जुकाम और भी कई छोटी-मोटी समस्याएं होने लगती है। खुद को और बच्चे को बीमारियों से दूर रखने के लिए रोजाना ऑरेंज जूस पीएं। इसके अलावा लाल मिर्च, अंगूर, ब्रोकोली और कीवी खाने से भी विटामिन सी मिलता है।

 

5. तनाव दूर करने में सहायक 
संतरा खाने से तनाव दूर होता है। दरअसल इसमें पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जिसके चलते ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को तनाव से दूर रखने के लिए उन्हें संतरा खाने की सलाह दी जाती है।


ध्यान रखने योग्य बातें
प्रत्येक महिला की गर्भावस्था स्थिति अलग-अलग होती है। एेसे में चिकित्सक से एक बार परामर्श जरूर लेें। अगर आपको डायबिटीज है तो संतरे का जूस पीने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछ कर ही पीएं।

Punjab Kesari