छोटे Baby के लिए कर रहे हैं Shopping, तो ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 03:35 PM (IST)

कुछ लोगों को शॉपिंग करना काफी मजेदार लगता है। हम सोचते हैं कि अपने बच्चों के लिए स्टाइलिश कपड़े लें। लेकिन साइज फिटिंग के अलावा बहुत सी चीजें सोचनी पड़ती है। खासकर तब जब आप न्यू पेरेंट्स हों। ऐसे में बच्चों के लिए कपड़े खरीदना काफी मुश्किल हो जाता है। बच्चे के लिए कौन से कपड़े लें, क्या न लें, यह सोच उन्हें बहुत परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साइज

बच्चों के कपड़ों की शॉपिंग करने से पहले अहम बात है साइज का ध्यान में रखे जाना। छोटे बच्चे वक्त के साथ बड़ी रफ्तार पकड़ते हैं। इसलिए उनकी हाइट भी बढ़ती है। ऐसे में उनके कपड़े खरीदते समय समझदारी से साइज का चयन करना चाहिए। वहीं अगर आप बजट में कपड़े खरीदना चाहती हैं तो ऑफ सीजन में बच्चों के कपड़े खरीदें।

बचत

ध्यान रहे शॉपिंग करने से पहले अपना बजट तय कर लें। अगर आप एक बजट निर्धारित करके शॉपिंग नहीं करेंगी, तो महंगे कपड़े खरीदने की संभावना अधिक हो जाती है। हमेशा ऐसे कपड़ों का चुनाव करना है जो आपके बजट में हो और आपके बच्चे के साइज के हिसाब से फिट हो।

पसंद

कपड़े चाहे कितने भी महंगे हो जब तक पसंद नहीं आते तब तक कपड़े नहीं लेना चाहिए। बच्चा बड़ा हो या छोटा अपनी पसंद के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। अगर उन्हें कोई कपड़ा पसंद आता है तो वह उसे बार-बार पहनना चाहते हैं। अगर वही पसंद ना आए तो वो उस कपड़े को कभी नहीं पहनते।

आरामदायक कपड़ा

बच्चों के कपड़े सुंदर और आकर्षक होने के साथ-साथ आरामदायक जरूर हो। ताकि बच्चे आसानी से इसमें चल फिर सकें।

फैब्रिक

बच्चों को नरम और मुलायम कपड़े ही पहनाए ताकि वह खेल कूद सकें। शरीर में कोई निशान न पड़े। इसलिए उनके कपड़े मुलायम और अच्छे फैब्रिक वाले होने चाहिए।

 

 

 

Content Writer

Kirti