'मूव ऑन लेडी....! 'शोभा डे को पड़ा Aishwarya Rai का मजाक उड़ाना भारी, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 01:08 PM (IST)

ऐश्वर्या राय कान्स की क्वीन है। यहां पर रेड कर्पेट पर वो सालों से अपना जलवा बिखेर रही हैं। हर साल एक्ट्रेस फ्रेंच रिवेरा में बेहद खूबसूरत लगती है और इस बार भी कुछ अलग नहीं था। हालांकि इस बार भी ऐश का पहनाव हर बार की तरह काफी dramatic था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या राय का कान्स लुक

इस साल अपने कान्स लुक के लिए ऐश्वर्या राय ने हुड वाले टॉप के साथ मैटेलिक गाउन पहना था।  नेटिज़न्स के बीच ये ड्रेस एक बहस का मुद्दा बन गया, कई लोगों को तो ये ड्रेस बहुत पसंद आई और कईयों को नहीं भी आई।  Writer शोभा डे भी हाल ही में इस बहस में कूद गई। लेखक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कान्स से ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "ये क्या है ? प्लीज क्या कोई समझा सकता है ???. यहां वायरल पोस्ट पर आप भी डालें एक नजर डालें:

फैन्स ने किया ऐश्वर्या राय का बचाव

जहां कई लोगों ने उनकी ट्रोलिंग को हल्के में लिया, वहीं ऐश्वर्या राय के  फैंस इससे नाराज हो गए। उनके कमेंट सेक्शन में एक फैन ने कमेंट किया, "शोभाजी अब भी Aish के लुक्स को लेकर इतनी जुनूनी हैं.. आइए हर साल वहां जाने/निमंत्रित होने के लिए उनका जश्न मनाएं और उनकी सराहना करें।"

एक अन्य ने लिखा, "मैडम, वह ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। वह एक बोरी पहन सकती हैं और वो एक डिजाइनर ड्रेस लगेगी'।"

वहीं एक अन्य ने कहा, 'मूव ऑन लेडी, वो ऐश्वर्या राय है।'

चाहे जो भी हो, ऐश्वर्या  चाहे कुछ भी करे, लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में रहती है। वहीं वो पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 की सफलता को भी एंजॉय कर रही हैं।  फैंस उनकी अगल फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur