पाकिस्तानी फैन ने शोएब से पूछा- मुस्लिम होने पर कभी भारत में लगा डर? तो एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 01:53 PM (IST)

ससुराल सिमर का से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। वहीं हाल ही में शोएब एक बार फिर अपने फैंस के साथ रूबरू हुए औैर उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी फैंस के सवालों के जवाब दिए।

फैन ने पूछा ये सवाल

इसी बीच एक फैन ने एक्टर शोएब से एक ऐसा सवाल किया कि एक्टर ने भी करारा जवाब देते हुए फैन को चुप करवा दिया। दरअसल एक पाकिस्तानी फैन ने शोएब से सवाल किया एक मुस्लिम होने के नाते क्या आपको कभी भारत में इंसिक्योरिटी फील हुई? फैन के इस सवाल का शोएब ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। इसके जवाब में शोएब ने कहा- नहीं कभी भी नहीं। मैं एक प्राउड इंडियन मुस्लिम हूं। शोएब के सभी फैंस उनके इस जवाब की तारीफ कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि शोएब और उनकी पत्नी दीपिका दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते। दोनों की जोड़ी को लोग खूब प्यार करते हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal