Throwback Pics: शादी के 6 महीने बाद सामने आई श्लोका की अनदेखी वेडिंग फोटोज

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 01:23 PM (IST)

अंबानी बहुएं अपने स्टाइल को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहती है। उन्हें हर इवेंट में एक अलग और एलिगेंट अवतार में स्पॉट किया गया है। उनका लुक काबिले तारीफ होता है। फ्लोरल हो या एम्ब्रोइडरी किसी भी अंदाज में अंबानी फैमिली की औरतें किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है। इसी साल हुई, नीता अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका अंबानी की शादी में भी उनकी नई नवेली बहु के फैशन अवतार सबके दिलों पर छाएं हुए है। मगर उनके कई तसवीरें सामने नहीं आई थी। चलिए आपको इस समारोह के कई अनदेखी वेडिंग तस्वीरों से साझा करते है। 


श्लोका ने अपनी सगी बहन के जैसे ड्रेस पहनी थी। दोनों ही इसमें बहुत खूबसूरत लग रहीं थी। उन दोनों ने ग्रीन जेमस्टोन वाले नेकलेस से अपने लुक को पूरा किया था। श्लोका ने अपनी बहन के साथ मैचिंग किया था।


हाल ही में, उनकी शादी के उत्सव से कुछ अनदेखी तस्वीरों सामने आई है। तस्वीरों में, उन्होंने डिजाइनर राहुल मिश्रा का मड लहंगा पहने हुए देखा गया है।इन तस्वीरों में उनकी मां भी नजर आई है। 

  

देखा जाए तो श्लोका और आकाश एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते है। 

आपको बता दें कि आकाश और श्लोका किंडर गार्डन से एक साथ पढ़ रहे हैं यानि वो दोनों बचपन के साथी है।

 

Content Writer

shipra rana