अंबानी की होने वाली बहू श्लोका का पहला लुक आया सामने, मेहंदी नाइट में दिखीं स्टनिंग

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 02:19 PM (IST)

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका महेता की 30 जून को इंगेजमेंट होने वाली है। इंगेजमेंट से पहले अंबानी फैमिली में सेलिब्रेशन शुरू हो गई है। 

कल शाम अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया में मेहंदी फंक्शन ऑर्गेनाइज किया गया। मेहंदी सेरेमनी में श्लोका महेता ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जोकि डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। लहंगे पर मल्टी कलर थ्रेड एम्बॉइडरी वर्क किया हुआ था। सोशल मीडिया पर श्लोका की कई तस्वीरें देखने को मिली। एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें हाथों में मेहंदी लगाए श्लोका 'रॉक एंड रोल' डांस कर रही हैं।

मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा व्वॉयफ्रैंड निक जोनस के साथ पहुंची। 

इस दौरान अंबानी की बेटी ईशा भी स्टनिंग लुक में नजर आईं। उन्होंने पिंक और ऑफ व्हाइट कलर की ड्रैस पहनी है, जिस पर प्रिंटिड एम्ब्रॉयडरी की हुई है।

आपको बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका महेता की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी 24 मार्च को गोवा के ताज एक्जोटिका रिजोर्ट एंड स्पा में हुई थी।

Punjab Kesari