श्लोका ने छुए ननद के पैर तो ईशा ने भी लगाया गले, कुछ एेसा है इन दोनों का रिश्ता

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 04:07 PM (IST)

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से साथ 30 जून को बड़ी धूम-धाम से सगाई हुई। सगाई से पहले प्री-एंगेजमेंट पार्टी रखी गई। पार्टी के दौरान कुछ रस्में भी निभाई गई। एक रस्म के दौरान ईशा अंबानी अपने बहन-भाभी की नजर उतारी दिखीं। इसके बाद श्लोका अपनी ननद यानी की इशा अंबानी के पैर छूते भी दिखी। पैर छूने वाली यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on


जैसे ही श्लोका ने ईशा के पैर छुए वैसे ही ईशा ने तुंरत श्लोका को गले से लगा लिया। आपको बता दें कि ईशा और श्लोका ननद-भाभी होने से पहले अच्छी दोस्त हैं। दोनों साथ में एक ही स्कूल में पढ़ी हैं। प्री-एंगेजमेंट पार्टी और एंगेजमेंट पर राजनीति, बॉलीवुड और कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची। सब ने मिलकर डांस भी किया। दोनों फंक्शन अंबानी हाउस 'एंटीलिया' में ही रखे गए थे। 

Punjab Kesari