दुनिया के सबसे महंगे डायमंड की मालकिन हैं Shloka Mehta, इतने में खरीद लेंगे लग्‍जरी गाड़ी-व‍िला

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 07:02 PM (IST)

अंबानी परिवार अपने शाही अंदाज और महंगे फैशन के लिए जाना जाता है। इन दिनों ये परिवार अनंत के प्री- वेडिंग का जश्न में डूबा हुआ है। यहां पर भी अंबानी परिवार का टशन देखने को मिला था, जहां अनंत ने  37.71 करोड़ की घड़ी पहनी थी, वहीं अंबानी लेडीज भी अपने महंगे ज्वैलरी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगे डायमंड नेकलेस किसके पास है? दरअसल, ये नेकलेस घर की बड़ी बहू श्लोका मेहता के पास है। ये नेकलेस उसे गिफ्ट के तौर पर शादी में सास नीता अंबानी ने ही दिया था।

PunjabKesari

नेकलेस की कीमत उड़ा देगी होश

श्लोका के इस वेडिंग नेकलेस की कीमत कुल 55 बिलियन डॉलर है यानी भारतीय मूल में 450 करोड़ रुपये।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deanna Falchook (@hot.for.history)

क्या है इस नेकलेस की खासियत

बता दें ये नेकलेस दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस है। इसमें जो डायमंड जड़े गए हैं, उनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं वो येलो कलर वाला डायमंड है, वो दुनिया का सबसे बड़ा डायमंड है। इस साइज करीब 407 कैरेट हैं। इसके अलावा इसमें 91 और भी डायमंड्स लगाए गए हैं। इस नेकलेस को बनाने में रोज गोल्ड चेन का इस्तेमाल किया गया है। रोज गोल्ड चेन भी  200 कैरेट की है। इस नेकलेस को जो खास बनता है वो है इसका डिजाइन और इसपर किया गया प्रीमियम वर्क।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static