महाशिवरात्रि पर क्यों जलाया जाता है भगवान शिव के निमित्त दीपक?

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 06:41 PM (IST)

महाशिवरात्रि पर कई चीजों का खास महत्व होता है। मगर दिवाली के साथ-साथ इस दिन भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। जी हां, आज के दिन भगवान शिव और पार्वती जी का मिलाप हुआ था, इसी खुशी के चलते रात के वक्त दीया जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा भी दीपक जलाने के और भी कई लाभ है, आइए जानते हैं विस्तार से...

दीपक जलाने के लाभ

वास्तु की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन घर में दीपक जलाने से घर में सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है, घर परिवार की सुख-स्मृद्धि में भी इजाफा होता है। यदि आप आरंडी के तेल का दीपक शिवरात्रि की रात घर में जलाते हैं तो साल भर आपके घर खुशियां बनी रहेंगी।

शुभ समय

दीपक जलाने का वक्त सुबह तीन बजे से पांच बजे तक का बताया गया है।  ऐसा शिवरात्रि के दिन करने से सारा साल आपके घर में खुशियां और सुख-स्मृद्धि बनी रहेगी। ऐसा करने से खासतौर पर संतान सुख की इच्छा बहुत जल्द पूरी होगी। मगर आप चाहें तो रात के वक्त भी दीया जला सकती हैं। 

रुई की बाती

दीपक जलाने के लिए रुई की बाती सबसे शुभ मानी जाती है, अगर आप इस दिन सफेद कपड़े को गंगाजल में भिगोकर उसे सूखने के बाद उसकी बाती बनाते हैं तो आपके लिए शुभ साबित होता है। यदि घर में बच्चों के विवाह से संबंधित कोई परेशानी है तो सफेद की जगह लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पित्रों का आर्शीवाद आपको प्राप्त होगा। 


 

Content Writer

Harpreet