शिवांगी ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 01:46 PM (IST)

सबकी प्यारी 'नायरा' यानि 'शिवांगी जोशी' अपने इंस्टाग्राम पर तमाम चाहने वालों की वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती है। मगर इस बार उनका यह अवतार उनके फैन की लाइन को और बढ़ा रहा है। बता दें कि शिवांगी के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 3000 एपिसोड्स पूरे कर लिए है। इस खुशी में शायद शिवांगी ने एक फोटोशूट करवाया है जिसके तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रहीं है। उनका यह ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। चलिए उनके लुक की एक झलक दिखातें है। 

पैस्टल ग्रीन लहंगा 

एक मॉडर्न दुल्हन जो लाल के सिवा भी किसी और रंग को अपनी शादी के लहंगे के लिए ट्राई करना चाहती है तो यह पैस्टल ग्रीन ब्राइडल लहंगा पहन सकती है। शिवांगी ने पोल्की ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया है। मगर सबसे खूबसूरत उनके व्हाइट फूल लग रहें है जो उनकी लुक पर चार चांद लगा रहें है। उनका मेकअप काफी लाउड था पर ग्रीन ऑय-शैडो से उनका लुक काफी उभर कर आ रहा था। इस तरह का हेयरस्टाइल काफी क्लासिक है मगर आप सॉफ्ट कर्ल्स भी कर सकती है। 

 

क्लासिक रेड लहंगा 

हर दुल्हन इस रंग के लहंगे में अच्छी ही लगती है। उसी तरह शिवांगी का यह ब्राइडल फोटोशूट का सबसे अच्छा आउटफिट था। मेकअप भी पिछली आउटफिट की तरह ही था। मगर इस बार रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया था। 

ज्वेलरी 

अगर गहनों की बात करें तो पोल्की डबल हार ही दोनों आउटफिट्स के साथ टीमअप किया गया है। रेड लहंगे के साथ रुबी पोल्की हार और पैस्टल ग्रीन के साथ डार्क ग्रीन पोल्की हार को पहना गया है। नथ दोनों फोटोशूट में एक ही टाइप का यूज किया गया है। 

 

Content Writer

shipra rana