क्या डेजी शाह को डेट कर रहे हैं Shiv Thakare? बिग बॉस के Runner up ने खोला राज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 06:41 PM (IST)

बिग बॉस 16 के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले शिव ठाकरे इन दिनों सुर्खियों में बने हैं। टीवी के फेमस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद इन दिनों शिव खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में दिख रहे हैं। इस शो में खतरनाक स्टंट्स के साथ फिर से शिव ठाकरे ने अपने फैंस का दिल  जीत लिया है। बिग बॉस के रनरअप के अलावा शो में सलमान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस डेजी शाह भी नजर आ रही हैं। शो में शिव की डेजी के साथ काफी अच्छी कैमिस्ट्री भी दिख रही हैं। ऐसे में दोनों की कैमिस्ट्री देख सभी ने उनके बीच अफेयर की अटकलें लगानी शुरु कर दी है। हालांकि अब इन सब बातों पर शिव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है। 

डेजी के साथ अफेयर पर बोले शिव

हाल ही में शिव ठाकरे फैजल शेख के टॉक शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस शो में उनसे डेजी शाह के संग अफेयर पर भी सवाल किया गया। फैजल ने शिव की चिढ़ाते हुए कहा कि - 'शिव ठाकरे की हर सुबह डेजी होती है', इस पर शिव ने जबाव देते हुए कहा कि - 'नहीं यार ना सुबह होती है ना रात होती है और ना ही दोपहर होती है मेरा रैपर डिनो जेम्स के साथ एक खास बॉन्ड है परंतु आजकल लोग भाईयों की फिल्में नहीं पसंद करते लोगों को कुछ-कुछ होता है ज्यादा पसंद आती है। वहीं फिल्मों का उदाहरण देते हुए बिग-बॉस 16 के रनरअप ने कहा कि - आप ब्रदर और कुछ-कुछ होता है को रिलीज करो, लोग कुछ-कुछ होता है को देखना पसंद करेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

 

सिर्फ मुझे और डेजी को किया कैप्चर 

आगे शिव ने कहा कि - 'एक दिन पहले कलर्स की टीम ने हम लोगों को बुलाया और शीजान खान नहीं आए। वहां पर 3 लोग थे लेकिन मुझे और डेजी को ही कैप्चर किया गया। लोगों ने स्लो मोशन में वीडियो प्ले किया, रोमांटिक गाना चलाया और दिल का इमोजी बनाया। अगर मैं भी ऑडियंस होता तो मैं यही समझता कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। इसमें लोगों की कोई गलती नहीं है।'    

'मैं नहीं बनाता फेक दोस्त' 

शिव ने बताया कि वह दिखावे और बज में रहने के लिए कभी भी दोस्ती नहीं करते। कईयों को लगता है कि यह फेक फ्रेंडशिप है लेकिन मैं कभी भी फेक दोस्त नहीं बनाता हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Daisy (@shahdaisy)

 

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात 

शिव ठाकरे और डेजी शाह की मुलाकात खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर हुई थी दोनों की शो में काफी अच्छी दोस्ती हुई। हालांकि दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है। उनको साथ में देख लोगों ने दोनों के अफेयर की अटकलें लगानी शुरु कर दी। लेकिन शिव ठाकरे की बात से यह बात साफ हो गई है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

Content Writer

palak