Festive Vibes!  शर्ट ब्लाउज लहंगे का चला Trend, दुल्हनों के काम आ सकता है ये न्यू फैशन

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 11:09 AM (IST)

भारत की संस्कृति और परंपराओं की एक खूबसूरत झलक हम शादियों में देख लेते हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार शादी के समय लाल रंग का जोड़ा पहनना शुभ माना जाता है।   

परंपरा और फैशन को जोड़ते हुए अधिकतर दुल्हन लाल रंग के लहंगे को प्राथमिकता देती हैं। हालांकि कुछ दुल्हन लाल रंग के अलावा गुलाबी, पीला, नारंगी वगैरह से जुड़ा रंग भी पहने नजर आ जाती हैं। 

हर दुल्हन के लिए ये दिन बहुत खास होता है इसलिए वह बेस्ट से बेस्ट वेडिंग ड्रेस ख़रीदना चाहती है। ऐसे में हम आपको नए Trend के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई दुल्हनों की पहली पसंद बन चुका है।

पिछले कुछ समय से  शर्ट ब्लाउज लहंगा चलन में चल रहा है। हम आज आपकाे ऐसी कुछ दुल्हनों क तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के फंक्शन के लिए शर्ट ब्लाउज़  लहंगे को चुना है। 

सफेद शर्ट के साथ आप किसी भी तरह का लहंगा चुन सकती हैं। मेहंदी फंक्शन या संगीत सेरेमनी के लिए इस तरह का स्टाइलिश ब्लाउज आपकी पुरी लुक बदल देगा। 

क्लासिक शर्ट के साथ आप वेस्टर्न या इंडियन वियर पहन सकती हैं। यह लुक कई दुल्हनों ने ट्राई किया है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस  दिखाई दी हैं। 


अपने शर्ट ब्लाउज़ लहंगे को और बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने ब्राइडल लुक में एक जैकेट जोड़ दें। पारंपरिक जैकेट डिजाइन दुल्हन को  एथनिक लुक देगा।  मेहंदी या हल्दी फंक्शन में इसे बहुत आसानी से कैरी किया जा सकता है। 


शर्ट ब्लाउज़ के लहंगे के साथ  हैवी ज्वैलरी पहनकर आप अपने आउटफिट को ग्लैमरस बना सकती हैं। होने वाली दुल्हनें इस तरह अपने आप को सबसे अलग दिखा सकती हैं। 

Content Writer

vasudha