लाॅकडाउन में बिगड़े शिल्पा शिंदे के हालात! कंस्ट्रक्शन फील्ड में कर रही काम

punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 03:08 PM (IST)

कोरोना वायरस के कारण कई राज्यों में लाॅकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं कुछ को तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स भी ऐसे हैं जो घर का गुजारा करने के लिए फल-सब्जियां बेच रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक्टिंग छोड़ कंस्ट्रक्शन का काम करती दिखाई दे रही हैं। खुद शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शिंदे ड्रिलिंग मशीन लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रही हैं। वह पत्थरों और दीवारों को काटती दिखाई दे रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

 

शिल्पा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'लाॅकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई। जिसके पास अभी काम नहीं है वो लोग अपनी फील्ड बदल सकते हैं। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।' 

बता दें शिल्पा शिंदे बिग बाॅस 11 की विनर रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 1999 में छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। जिनमें 'संजीवनी', 'रब्बा इश्क न होवे', 'मिस इंडिया', 'बेटियां अपना या पराया धन', 'भाबी जी घर पर हैं', 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' जैसे टीवी शो शामिल हैं।

Content Writer

Bhawna sharma