तमाम मुश्किलों के बीच वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची  शिल्पा शेट्टी, बोली-  माता ने अरसे बाद बुलाया है

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 09:36 AM (IST)

पिछले कुछ दिनों से पति राज कुंद्रा के पोर्न स्कैंडल मामले को लेकर विवादाें का सामना कर रही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पहुंची। शिल्पा शेट्टी  घोड़े पर बैठ कर कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंची। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था  काफी सख्त नजर आई। 

यात्रा के दौरान शिल्पा शेट्टी ने  ‘जय माता दी’ के जयकारा भी लगाए। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि माता ने उन्हें अरसे बाद बुलाया है।  शिल्पा ने कहा कि वो माता वैष्णो देवी की भक्त हैं और समय मिलने पर यहां  हाजिरी लगाने आती रहती हैं। 

 शिल्पा ने बुधवार शाम करीब 5:30 से चढ़ाई शुरू की। इस दौरान उन्होंने  सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी जारी की, जिसमें वह मास्क लगाए घोड़े पर बैठे दिखाई दे रही हैं, उनके आस-पास काफी पुलिस भी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार सुबह कटरा के लिए निकलेंगी, जहां से वो जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगी। 


 

Content Writer

vasudha