Traditional Look:  शिल्पा शेट्टी से सीखें शादी के बाद कैसे दिखें स्टाइलिश नारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 02:27 PM (IST)

बात जब भी फैशन की होगी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम जरूर लिया जाएगा। फिटनेस, खूबसूरती और स्टाइल एक्ट्रेस कीहर चीज कमाल की है। भले ही शिल्पा आज  46 की हो गई हैं लेकिन खूबसूरती के चलते वह बेहद जवां लगती है। साड़ी से लेकर लहंगा तक वह हर लुक में कमाल लगती हैं। अगर आप भी नई- नई शादी हुई है तो लहंगे के पैर्टन से लेकर साडी  के डिजाइन तक के लिए आप शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन लें सकती हैं। चलिए बर्थडे के खास माैके पर डालते हैं उनके Traditional  Look पर एक नजर। 


आइवरी बेस लहंगा

बॉम्बे फैशन वीक की शो-स्टॉपर बनी एक्ट्रेस  आइवरी बेस लहंगे में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। घेरदार स्कर्ट के साथ बैकलेस चोली ने खूब वाहवाही लूटी थी। 

कलरफुल लहंगा

अब बात करते हैं शिल्पा के  ग्रीन, पिंक और ऑरेंज कलर के लहेगे की,  जो  लाइट वेट होने के साथ- साथ बेहद खूबसूरत है। कॉकटेल पार्टी के लिए यह लहंगा एकदम बेस्ट रहेगा।


रेड साड़ी 

शिल्पा रेड साड़ी में खूबसूरत ही नहीं बेहद स्टाइलिश भी लग रही हैं। इस लुक को आप कॉरपोरेट पार्टी में भी कैरी करके जा सकती हैं।


शिमरी साड़ी

शिल्पा की मैरून कलर की शिमरी साड़ी को भला कौन भूल सकता है। इस साड़ी का ब्लाउज भी बेहद यूनीक था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी। 


येलो साड़ी 

शिल्पा ने येलाे रंग की खूबसूरत साड़ी के पल्लू को कमरबंद के नीचे से निकालकर नया लुक दिया था। उनके इस लुक ने दुनिया को दिवाना बना दिया। 


फ्लोरल बॉर्डर साड़ी

पर्पल कलर की फ्लोरल बॉर्डर साड़ी पहनकर शिल्पा ने खूब वाहवाही लूटी थी। किटी पार्टी जैसे इवेंट के लिए इस तरह की साड़ी एकदम परफेक्ट है। 


कूल लहंगा

गर्लिश लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं शिल्पा का यह लहंगा। इसे फ्रेंड की शादी में पहनकर आप भी गॉर्जियस दिख सकती है। 
 

Content Writer

vasudha