बुरे वक्त से मुझे नफरत...राज कुंद्रा के घर लौटने के बाद  शिल्पा शेट्टी ने बताया अपने दिल का हाल

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 12:21 PM (IST)

अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद से ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात दुनिया के सामने रख रही है। उन्होंने एक बार फिर बुरे वक्त को याद करते हुए कहा कि अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बुरा वक्त हमें मजबूत बनाता है। 

दरअसल शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा स्टोरी पर एक पावरफुल कोट शेयर किया है। एक किताब से लिए गए इस कोट में  शिल्पा शने बताया कि अब वो धीरे धीरे बुरे समय से बाहर निकल रही हैं। इसमें कहा गया कि  बुरे समय से जूझना बड़ी बात नहीं है बल्कि बुरे समय से रिकवर होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी ने वंडर वूमन का स्टीकर भी लगाया है। 

इसमें आगे लिखा गया कि बुरा समय हमें और भी मजबूत बनाता है। बुरा समय हमें हमारी सच्चाई बताता है। इस दौरान हमें पता चलता है कि एक आम आदमी कितना ताकतवर हो सकता है। ये ताकत हमें लड़ने की शक्ति देती है। बुरा समय किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आप इसे रोक नहीं सकते। हमें केवल एख बात जरूरत समझनी चाहिए। बुरा समय खत्म होते ही हम इस सदमे से उबरना शुरू कर देते है

इस कोट में यह भी लिखा गया है कि बुरे समय से उतनी ही नफरत करती हूं जितना कोई और करता है, लेकिन मुझे पता है कि मैं उतनी मजबूत हूं कि उस समय से बाहर निकलकर रिकवर कर लूंगी। याद हो कि  राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिखा था- हमारी सबसे बड़ी जीत कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।

Content Writer

vasudha