''It’s Strawberry Season'', इम्यूनिटी बूस्टर से लेकर वेट लूज में मददगार यह फल, शिल्पा शेट्टी ने बताए फायदे

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 04:51 PM (IST)

जब स्वस्थ रहने की बात आती है तो मौसमी फल सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। हर मौसम विभिन्न प्रकार के फल लाता है जो प्राकृतिक रूप से आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। उन्हीं में से एक है खट्टा-मीठा स्ट्रॉबेरी, जो विटामिन, खनिज और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज 'simplesoulfulapp' पर स्ट्रॉबेरी के फायदों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने लिखा, "यह स्ट्रॉबेरी का मौसम है। क्या आप स्ट्रॉबेरी को उतना ही पसंद करेंगे जितना हम करते हैं?"

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि स्ट्राबेरी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, जिससे आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मिदद करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SS App By Shilpa Shetty (@simplesoulfulapp)

वजन होगा कंट्रोल

स्ट्राबेरी का सेवन शरीर में सूजन को रोकने में मदद करती है। वहीं, नियमित इसका सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

स्ट्रॉबेरी पोटेशियम से भरी हुई है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। फल हमारे सिस्टम में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

विटामिन सी से भरपूर

विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी सर्दियों में त्वचा को रूखा और बेजान होने से बचाती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करती है और उसे ग्लोइंग भी बनाती है।ष

इम्यूनिटी बढ़ाए

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इससे शरीर को सर्दी- फ्लू सहित कई मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

वे विटामिन सी और मैंगनीज का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, पॉलीफेनोल्स, फोलेट (विटामिन बी 9) और पोटेशियम भी होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

शुगर कंट्रोल

स्ट्रॉबेरी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और इस तरह यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

Content Writer

Anjali Rajput