शिल्पा से जानें कैसे करती हैं बेटे विवान की केयर?

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 06:05 PM (IST)

शिल्पा शेट्टी जहां खुद की सेहत को लेकर सजग हैं, वहीं वह अपने बेटे विवान को लेकर भी काफी Conscious हैं। आजकल जहां बच्चे ज्यादा फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं, वहीं शिल्पा विवान को इन सब चीजों से खास दूर रखती हैं। आइए जानते हैं शिल्पा किस तरह बेटे विवान का ध्यान रखती हैं...

न्यूट्रिशियस डाइट

शिल्पा की हमेशा कोशिश रहती है कि वह अपने बेटे को विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खाना खिलाए। ऐसे में शिल्पा विवान को हर रोज फल और हेल्दी जूस पीने के लिए देती है ताकि उसका शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर अच्छे से विकास हो।

सही समय पर सही खाना

शिल्पा विवान को हमेशा सही समय पर सही डाइट देती हैं। शिल्पा ने बताया कि वह विवान का नाश्ता कभी स्किप नहीं करती। नाश्ते के बाद लंच से पहले वह विवान के टिफिन में फ्रूट्स या सलाद जरुर देती हैं। खुद की तरह विवान को भी डिनर टाइम कुछ लाइट एंड हेल्दी देना ही पसंद करती हैं।

Say No To जंक फूड

जिस तरह शिल्पा खुद संडे के दिन मनमर्जी का मीठा और जंक फूड खाती हैं, उसी तरह वह विवान को भी संडे के दिन ही हेल्दी फूड खाने को देती हैं।

फल और जूस

बच्चों के लिए फल और जूस कितने जरुरी है ये बात तो हम सब जानते हैं। ऐसे में शिल्पा रोजाना बेटे विवान को फल और जूस जरूर देती हैं। शिल्पा के मुताबिक बच्चों के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने के लिए फल उनके लिए बहुत जरुरी हैं।

खेल कूद

शिल्पा बेटे विवान को आउटडोर गेम्स के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि विवान प्ले-स्टेशन और अन्य स्क्रीन गेम्स से जितना हो सके दूर रहे। 

Content Writer

Harpreet