कोरोना मुक्त हुआ शिल्पा का परिवार, पूरे घर को करवाया सैनिटाइज

punjabkesari.in Sunday, May 23, 2021 - 12:07 PM (IST)

बीते कुछ दिनों पहले बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर कोरोना ने दस्तक दी थी। शिल्पा को छोड़ उनका पूरा परिवार कोरोना का संक्रमित हो गया था। इन दौरान भी शिल्पा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं और फैंस को अपने परिवार की हेल्थ अपडेट देती रहीं। वहीं अब एक्ट्रेस ने गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनका परिवार कोरोना से मुक्त हो गया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पूरे घर को सैनिटाइज करवाया है। 

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पीपीई किट पहने दो लोग घर को सैनिटाइज कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'कोविड से ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन।' साथ ही उन्होंने इस सर्विस के लिए @Reliable_Shield का शुक्रिया अदा किया है।

PunjabKesari

इससे पहले शिल्पा ने फैंस को इस महामारी से कैसे निपटना है उसकी सलाह देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'यदि आप हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है उससे व्याकुल हैं तो सोशल मीडिया से ब्रेक लेना ठीक है। उन सभी के लिए जो कोविड -19 से जूझ रहे किसी व्यक्ति के साथ काम कर रहे हैं, या जो दूसरों की उन संसाधनों को खोजने में मदद कर रहे हैं जिनकी उन्हें जरूरत है। कुछ समय छुट्टी लें। आप अपने आप को मजबूत करने के लिए जो कुछ भी आप कर सकते हैं करें।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

गौरतलब है कि शिल्पा ने परिवार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'पिछले 10 दिन एक परिवार के रूप में हमारे लिए मुश्किल भरे रहे हैं। मेरे सास-ससुर कोविड -19 से संक्रमित हो गए, जिसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां और राज भी पाॅजिटिव पाए गए। वे सभी आधिकारिक दिशा निर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेट हैं और डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static