मुश्किल समय से गुजर रही शिल्पा शेट्टी, बताया महामारी से कैसे करें डील

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 02:55 PM (IST)

बी-टाउन पर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जहां कुछ स्टार्स कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए हैं तो वहीं कुछ जंग हार गए हैं। बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। हालांकि शिल्पा शेट्टी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस मुश्किल समय से गुजर रही शिल्पा शेट्टी ने फैंस को इस महामारी से कैसे निपटना है उसकी सलाह दी है। 

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'यदि आप हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है उससे व्याकुल हैं तो सोशल मीडिया से ब्रेक लेना ठीक है। उन सभी के लिए जो कोविड -19 से जूझ रहे किसी व्यक्ति के साथ काम कर रहे हैं, या जो दूसरों की उन संसाधनों को खोजने में मदद कर रहे हैं जिनकी उन्हें जरूरत है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

शिल्पा आगे कहती हैं, 'मैं समझती हूं कि यह लड़ाई हम में से किसी के लिए भी आसान नहीं है। कुछ समय छुट्टी लें। आपको मानसिक रूप से एक ऐसी जगह पर होना चाहिए जो आपको सोचने और दूसरों की मदद करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट होने की अनुमति देता है। आप अपने आप को मजबूत करने के लिए जो कुछ भी आप कर सकते हैं करें। मजबूत रहें, सुरक्षित रहें!'

बता दें परिवार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'पिछले 10 दिन एक परिवार के रूप में हमारे लिए मुश्किल भरे रहे हैं। मेरे सास-ससुर कोविड -19 से संक्रमित हो गए, जिसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां और राज भी पाॅजिटिव पाए गए। वे सभी आधिकारिक दिशा निर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेट हैं और डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Content Writer

Bhawna sharma