क्रिसमस पर शिल्पा ने खुद बनाया 10 किलो का टर्की, शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 04:51 PM (IST)

क्रिसमस फेस्टिवल के खास दिन को बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया।  करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा ने घर पर पार्टी रखकर क्रिसमस मनाया तो सलमान अपने दोनो भाई सोहेल और अरबाज के साथ नाचते हुए दिखे। वहीं शिल्पा शेट्टी ने इस  दिन को खास बनाने के लिए अपने पति और दोस्तों के लिए घर पर 10 किलो के टर्की पकाया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

क्रिसमस के एक दिन पहले से ही शिल्पा ने इसे बनाने की तैयारी शुरु कर ली थी। इस खास डिश को बनाने के लिए शिल्पा ने 7 घंटे लगाए जिसमे उनके पति राज कुंद्रा ने भी काफी हेल्प की।

शिल्पा के सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने के बाद राज कुंद्रा ने कमेंट किया...Well Done the Molten lava cake was Yummmm। इससे जाहिर  है कि यह रेसिपी उनके पति को बेहद पसंद आई।


तस्वीरों में उनका बेटा वियान राज कुंद्रा डिश को लेकर काफी एक्साइडेट दिखा। शिल्पा ने यह डिश अपने लंदन वाले घर में पकाई।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने सोशल मीडिया पर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी थी।


 

Content Writer

Vandana