शिल्पा ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा को विदा, एक टांग पर खूब नाची एक्ट्रेस

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 06:36 PM (IST)

गणेशोत्सव की धूम महाराष्ट्र के घर- घर में दिखाई दे रही है  । बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से बप्पा का घर में स्वागत करते हैं । बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणपति स्थापना की थी। आज उन्होंने बप्पा को विदा कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


भले ही इस बार शिल्पा के पैरों पर चोट लगी हुई थी लेकिन इसके बावजूद उनमें जोश की कोई कमी नहीं थी। वह व्हील चेयर पर गणपति बप्पा का विसर्जन करने पहुंची, इस दौरान भी वह जमकर नाची। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोशल मीडया पर कई वीडियो सामने आए है, जिसमें  एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ गणपति बप्प का विसर्जन करत दिखाई दे रही है। शिल्पा गणपति की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।


शिल्पा की खास बा यह है कि वह इस खास मौके पर कपड़ों का भी खास ध्यान रखती है। शिल्पा, राज कुंद्रा, विवान और समीशा सभी एक तरह की ड्रेस में नजर आए। दोनों बच्चे भी अपनी मां के साथ इस उत्सव को खूब एन्जॉय करते दिखे। 


वैसे तो शिल्पा ने चेयर पर बैठकर ही गणेश जी की आरती की, लेकिन ढोलक की थाप को सुन वह खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने बहन शमिता के साथ एक टांग पर खड़े होकर खूब ठुमके लगाए। उनकी इस अंदाज को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha