शिखर धवन का दिल्ली वाला आलीशान घर: रईसी और स्टाइल का परफेक्ट मेल, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 02:27 PM (IST)

नारी  डेस्क:  टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन रिटायरमेंट के बाद भी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों उनकी दूसरी शादी भी चर्चा में है। लेकिन क्या आपने कभी उनका दिल्ली वाला घर देखा है? यह घर ना सिर्फ उनकी रईसी और लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाता है, बल्कि घर के क्लासी डेकोर आइडियाज के लिए भी इंस्पिरेशन देता है। आइए चलिए आपको दिखाते हैं शिखर धवन के इस आलीशान घर का पूरा टूर।

लिविंग एरिया: स्टाइल और आराम का संगम

शिखर धवन का लिविंग रूम बहुत ही बड़ा और स्पेशियस है। इसमें आइवरी और नारंगी कलर की आर्मचेयर और कलरफुल कुशन वाले क्रीम सोफे रखे गए हैं। बीच में दो डार्क कलर की कॉफी टेबल और प्रिंटेड फ्लोरल ग्रे ओटोमन के साथ मैचिंग कुर्सियाँ भी हैं। दीवारों पर लगे वर्टिकल फ्रेम्स में खूबसूरत पेंटिंग्स और फूलदान सजावट को और आकर्षक बनाते हैं।

PunjabKesari

डाइनिंग एरिया: लिविंग रूम का हिस्सा

लिविंग रूम में ही डाइनिंग टेबल भी रखी गई है। यह डार्क कलर और मेटल पैरों वाली टेबल है। इसके पास गहरे रंग का कंसोल रखा है, जिस पर शोपीस सजाए गए हैं और ऊपर सुनहरा बड़ा आईना लुक को और स्टाइलिश बनाता है। डाइनिंग एरिया स्लाइडिंग शीशे के दरवाजों से बालकनी में खुलता है, जिससे प्राकृतिक रोशनी का भरपूर लाभ मिलता है।

कोजी सोफे और फर्श

घर का मार्बल फर्श क्रीम कलर का और दीवारें आइवरी हैं, जो घर को हवादार और खुला बनाती हैं। एक तरफ वाइट और रेड कलर का क्लासी सोफा सेट है, जहां धवन अक्सर मेहमानों के साथ बैठते हैं। दीवार पर दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग भी लगी है, जो लिविंग एरिया को और आकर्षक बनाती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  अरबपति अनिल अग्रवाल का लंदन वाला शानदार घर: दिल जीत लेंगी Inside तस्वीरें

ट्रॉफी और अवॉर्ड्स की दीवार

शिखर धवन की ट्रॉफी और अवॉर्ड डिस्प्ले दीवार घर का सबसे खास हिस्सा है। हर अवॉर्ड के लिए अलग शेल्फ और स्पॉटलाइट लगी है। एक बड़े पोर्ट्रेट के बगल में नीले रंग का प्लेटफॉर्म है, जिस पर क्रिकेट बैट, विकेट, हेलमेट और दस्ताने रखे हैं। नीला प्लेटफॉर्म शायद भारतीय क्रिकेट टीम के रंग को सम्मान देने के लिए चुना गया है।

पूल टेबल: क्रिकेट के अलावा हॉबी

धवन को प्यार से गब्बर कहा जाता है, लेकिन क्रिकेट के अलावा उन्हें पूल गेम का भी शौक है। इसलिए घर में ट्रॉफी वाली दीवार के सामने ही पूल टेबल रखी गई है। मिरर और वॉल क्लासी लुक देती हैं। शाइनी फ्लोर और हाईलाइटेड वॉल घर में स्टाइल का टच जोड़ती हैं।

PunjabKesari

मंदिर और पर्दे

घर के छोटे से मंदिर में वाइट शाइनी फर्नीचर का इस्तेमाल हुआ है। गुबंद वाले एरिया में लाइटिंग लगी है। सफेद और लाल रंग की कालीन बिछी हुई है। मंदिर मिरर वॉल के सामने है। बालकनी साइड वाली मिरर वॉल ग्रे पर्दों से सजाई गई है, जिससे घर में नेचुरल रोशनी आती है।

बालकनी: आराम और सुकून

शिखर धवन की बालकनी बहुत ही खूबसूरत है। वुडन फ्लोर और कोजी सोफा हरे-भरे बड़े पौधे, जो घर को आलीशान और ताज़गी भरा लुक देते हैं।शाम को सुकून भरे समय के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह शिखर धवन का यह घर न केवल उनकी रईसी लाइफस्टाइल को दर्शाता है, बल्कि क्लासी और स्टाइलिश होम डेकोर के लिए भी हर किसी को प्रेरणा देता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static