पोस्ट वेडिंग बैश में लाखों का गाउन पहन पहुंची Shibani, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 01:14 PM (IST)

एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस  श‍िबानी दांडेकर इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में है। हाल ही में प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने इस न्यूलीवेड कपल्स के लिए एक पोस्ट पार्टी होस्ट की, जिसमें नई नवेली दुल्हन शिबानी हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। सल्ट्री डिजाइनर गाउन श‍िबानी बेहद गॉर्ज‍ियस लग रही थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इस गाउन की कीमत क्या है?

श‍िबानी ने पार्टी में इंटरनेशनल डिजाइनर Alexandre Vauthier का लाइट ब्लू पहना हुआ था। डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स, Silhoutte और फ्रंट स्ल‍िट गाउन के साथ श‍िबानी ने हाई बन बनाया था। इसके साथ उन्होंने ग्लॉसी लिप्स, म‍िन‍िमल ब्लश और ड्यूी बेस मेकअप किया था। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गाउन के साथ मैचिंग सिल्वर स्टोन ईयर‍िंग्स वियर किए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डेढ़ लाख है श‍िबानी के गाउन की कीमत

बात अगर गाउन के कीमत की करें तो मिलान के मल्टी-डिजाइनर बूटीक Antonia के ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट पर मौजूद इस गाउन मिलान की कीमत 1798 यूरो है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह गाउन 1,51,208 रुपए यान‍ि डेढ़ लाख रु का है। भले ही यह गाउन महंगा है लेकिन शिबानी इस ड्रैस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब शादी के बाद अपनी पोस्ट वेडिंग पार्टी में इतना खर्च करना तो बनता है।

गौरतलब है कि फरहान और श‍िबानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने अपने खंडाला वाले फार्महाउस में प्राइवेट वेड‍िंग की, जिसमें सिर्फ पर‍िवार और खास दोस्त शाम‍िल हुएय। उन्होंने बेहद खास अंदाज में शादी रचाई। उनकी शादी में ना ही तो सात फेरे लिए गए और ना ही नवाज पढ़ी गई। उन्होंने Vows एक्सचेंज करते हुए सात जन्मों के वचन लिए और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

Content Writer

Anjali Rajput