Decor Ideas! शेल्फ प्लांट से बढ़ाए घर की शोभा

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 02:41 PM (IST)

बड़े घर में रहने वाले लोग तो आंगन में बगीचा बना लेते हैं लेकिन आजकल ज्यादातर लोग अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रहे हैं। यही वजह है कि घर में स्पेस की कमी के चलते कुछ लोगों का बगीचे का सपना अधूरा रह जाता है। परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि अब आप क्रिएटिव शेल्फ के जरिए भी घर की ग्रीन लुक दे सकते हैं। अगर घर में गार्डन नहीं बना सकते तो शेल्फ प्लांट से घर की सजावट करें।

इससे ना सिर्फ माहौल पॉजिटिव, वातावरण शुद्ध होगा बल्कि आपके घर को भी डैकोरेटिव लुक मिलेगी।

खास बात तो यह है कि आप इसे अपनी कमरे या घर की स्पेस के हिसाब से बनवा सकते हैं। वहीं, मार्केट में भी आपके घर के हिसाब से शेल्फ मिल जाएगी, जिससे आप सजावट कर सकते हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं शेल्फ प्लांट डैकोरेशन के कुछ यूनिक आइडियाज...

सीढ़ी स्टाइल प्लांट शेल्फ

हार्ट शेफ शेल्फ डिजाइन पर सजाएं पौधें

आप चाहें तो पुरानी सीढ़ी का इस्तेमाल भी शेल्फ प्लांट के लिए कर सकते हैं।

किचन के लिए बेस्ट रहेंगी ऐसी प्लांट शेल्फ

आप चाहे तो पुराने वॉक्स का इस्तेमाल शेल्फ अलमीरा बनाने के लिए कर सकते हैं।

हैंगिग राउंड शेप प्लांट शेल्फ

वॉल प्लांट शेल्फ

Content Writer

Anjali Rajput