कभी 1 लड़के के लिए सिर्फ रात रात भर रोती थी शहनाज गिल क्योंकि ...

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 06:25 PM (IST)

भई बिग बॉस 13 फैंस को कभी नही भूलेगा ये वो सीजन था जो सबसे एंटरटेन करने वाला था और इस सीजन में मॉस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट थी हमारी चुलबुली और सबसे क्यूट शहनाज गिल जिसकी बातों के दिवाने उनके फैंस ही नही बल्कि सलमान भी थे। शो में शहनाज गिल को सबसे ज्यादा प्यार मिला। इतना ही नही उनके और सिध्दार्थ के नाम का #Sidnazz तो आज भी फेमस है। इसमें कोई दोहराए नही कि शो में अगर हमारे होठों पर किसी ने हसीं लाई तो वो शहनाज थी लेकिन वो कहते है न कि जो इंसान दूसरों को हंसाता है वो अंदर से बेहद अकेला और टूटा हुआ होता है।

कुछ ऐसी ही लाइफ थी शहनाज की, शहनाज और हिमांशी की कंट्रोवर्सी सब जानते है लेकिन इसके अलावा एक और वजह थी जिस के कारण हमारी पंजाब की कैटरीना रातों को जाग जाग कर रोती थी।

शहनाज के रोने का कारण था उसकी लाइफ से किसी ऐसे का चले जाना जो उसके बेहद करीब था। शहनाज़ ने एक वीडियो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताया कि उसका ब्रेकअप क्यों और कैसे हुआ... 

शहनाज ने बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड चंडीगढ़ का एक बड़ा बिजनेसमैन था पहले तो वे अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर वो शहनाज की इतनी केयर करने लगा कि शहनाज उन्हें पसंद करने लगीं और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया, लेकिन फिर बाद में दोनों अलग हो गए।

उनके अलग होने की वजह ये थी कि शहनाज का बॉयफ्रेंड नशे का आदी था हालाकि शहनाज ने उसे रोकने की भी कोशिश की लेकिन वो था... की नहीं माना।

शहनाज के लिए ये समय मुश्किलों भरा था क्योंकि जिसके बिना वो एक पल नहीं रह सकती थी वो ही उसे छोड़कर चला गया’ और इस कारण उसकी हेल्थ पर भी असर पड़ने लगा। शहनाज का कोई दिन ऐसा नही जाता जब वो रोया नही करती। असल में तो शहनाज तब टूट गई जब उसे पता चला कि उसके एक्स की किसी और से शादी हो गई है। 

हालाकि आज शहनाज अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है इसके अलावा भी शहनाज ने अपनी लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया और इसी का नतीजा है कि उसके फैंस आज उसे बेहद प्यार करते हैं। 
 

Content Writer

Janvi Bithal