शहनाज गिल को मिला Youtube Button, खुशी से झूम उठीं पंजाब की कैटरीना

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 10:51 AM (IST)

बिग बॉस 13 की मॉस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट रहीं चुलबुली और क्यूट शहनाज गिल के दीवाने उनके फैंस ही नही बल्कि सलमान खान भी हैं। शो में शहनाज गिल को सबसे ज्यादा प्यार मिला। शहनाज को उनके फैंस 'पंजाब की कैटरीना कैफ' भी कहकर बुलाते हैं। शहनाज आज सबके दिलों पर राज कर रही है। उनकी फैन फॉलोइंग समय के साथ-साथ बढ़ती जा रही है। हाल ही में शहनाज को सम्मानित किया गया है जिसे पाकर वह खुशी से झूम उठी हैं। 

शहनाज को मिला सिल्वर प्ले बटन

शहनाज गिल को यूट्यूब की तरफ से सिल्वर प्ले बटन देकर सम्मानित किया गया है। जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं। शहनाज ने सिल्वर प्ले बटन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह सिल्वर प्ले बटन पकड़े पोज देती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

इन तस्वीरों में शहनाज डेनिम जिन्स और ऑफ शोल्डर क्राॅप टाॅप में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर्स और पिंक लिप्सटिक के साथ परफेक्ट बनाया है। 

फैंस ने दी बधाई

वहीं शहनाज के फैंस उन्हें सिल्वर प्ले बटन मिलने पर बधाई दे रहे हैं। 

 

 

 

 

 

क्यों दिया जाता है Silver Play Button

यूट्यूब की तरफ से ये बटन तब दिया जाता है जब यूट्यूब क्रिएटर के 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे हो जाते हैं। सिल्वर प्ले बटन यूट्यूब क्रिएटर के लिए पहला इनाम होता है। 

Content Writer

Bhawna sharma