इंडियन और वेस्टर्न आऊटफिट्स के साथ पहनें ये शॉल

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 04:55 PM (IST)

फैशन:सर्दी के मौसम में ठुरठुराने वाली ठंड़ से बचने के लिए ढेरों कपड़े पहनने पड़ते हैं। जिससे हमारे फैशनऐबल आऊटफिटस पर तो किसी का ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे में आप सर्दी से बचने के लिए स्टाइलिश शॉल पहन सकती हैं। आप सिल्क,जामावर, बीडेड जैसे कई तरह के शॉल से स्टाइलिंग लुक पा सकती हैं। इसे जींस,कुर्ते और वैस्टर्न आऊटफिट्स के साथ भी वियर कर सकते हैं। 

1. जामावर शॉल
यह सबसे बेहतरीन शॉल है। इसे छोटी और बड़ी हर उम्र की लड़कियां कैरी कर सकती हैं। इसे पहन कर आप रॉयल लुक पा सकती हैं। इसमें आपको बहुत से डिजाइन और रंग आसानी में मिल जाएंगे। 

2. लेस शॉल
यह आपको ऊनी और प्योर वूल में मिल जाएंगे। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतर है। 

3. सीक्वन शॉल
सर्दी के मौसम में रात को पार्टी पर जा रहे हैं तो सीक्वन शॉल आपके लिए बेहतर रहेंगे। इससे आप अपनी ऑऊटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं। 

4. चैक शॉल
सर्दी में चैक प्रिंट के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं। इनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है और पहनने में भी गर्म होते हैं। इससे आप एलीगेंट लुक पा सकते हैं। 

5. फ्लोरल प्रिंट शॉल
रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट वाले शॉल आप सभी तरह के ऑऊटफिट्स के साथ पहन सकते हैं। लड़कियां इसे मफ्लर की तरह भी पहन सकती हैं। 

Punjab Kesari