फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- उन्हें फंसाया जा रहा

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 03:57 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद एनसीबी लगातार सितारों से पूछताछ कर रही है।  एनसीबी एक्टिव तरीके से हर एक एंगल से जांच कर रही है। हाल ही में एनसीबी ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर रेड मारी वहीं इससे पहले फिरोज नाडियाडवाला के घर पर भी एनसीबी ने छापेमारी की और इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। खबरों की मानें तो इस रेड के दौरान फिरोज घर पर नहीं थे और अधिकारियों ने उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के बाद तमाम स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं अब इस पर फिरोज के दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी राय रखी है। 

फिरोज की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

दरअसल एक वेबसाइट के साथ बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा , ‘ मैं जानता हूं कि कानून अपना काम करेगा और मुझे हमारे देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं भी चाहता हूं कि देश को पूरी तरह ड्रग्स फ्री बनाने में विश्वास रखता हूं। लेकिन यह कहना कि फिरोज़ ने घर में ड्रग्स रखे थे और उनकी प्यारी सी पत्नी को ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार करना, बेहद ही निरर्थक है। फिरोज़ के बारे में इस बात पर मैं विश्वास नहीं कर सकता।’

फिरोज शराब को हाथ भी नहीं लगाते : शत्रुघ्न 

PunjabKesari

बातचीत में शत्रुघ्न ने आगे कहा , ‘ मैंने उनके साथ फिल्मों में काम किया है। हममें एक प्रोफेशनल रिश्ते से ज़्यादा पर्सनल रिश्ता है। फिरोज़ अपनी पत्नी के साथ अक्सर हमारे घर आते हैं और हम भी उनके यहां जाते हैं। जब भी वो घर आते हैं, सिर्फ़ चाय ही पीते हैं। फिरोज़ शराब को हाथ नहीं लगाते, धार्मिक और एक नेक इंसान हैं। ड्रग्स लेना उनके डीएनए में नहीं है। ऐसे में उनकी पत्नी को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार करना ..इससे ज़्यादा अपमान की बात कुछ नहीं होगी। इससे तो भई यही बात साबित होती है कि किसी के साथ भी कुछ भी हो सकता है।’

फिरोज को फंसाया जा रहा : शत्रुघ्न 

PunjabKesari

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिरोज़ का पक्ष लेते हुए कहा ,' उनके दुश्मनों द्वारा फंसाया गया है। वो किसी तरह का नशा नहीं करते। मुझे डर है कि उन्हें उनके दुश्मनों द्वारा फ्रेम किया गया है। इस इंडस्ट्री में उनके कई दुश्मन हैं। अगर यह बात है तो फिरोज को जरूर न्याय मिलना चाहिए।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static