बेटी की शादी के 5 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा हुए बीमार, हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे सोनाक्षी और जहीर

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 12:40 PM (IST)

जहां एक तरफ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है तो वहीं दूसरी तरफ सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की हालत अचानक खराब हो गई है। एक्टर को अस्पताल भर्ती करवाया गया है जहां उनका हाल जानने बेटी और दामाद भी पहुंचे। अब इस खबर के सामने आने के बाद अलग- अलग तरह की बातें बनाई जा रही है। 

PunjabKesari

शादी के करीब 5 दिनों बाद शत्रुघ्न सिन्हा के हॉस्पिटलाइज होने की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शुक्रवार देर शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट किया गया, जिसके बाद चर्चा होने लगी कि वह मां बनने वाली हैं। इस बीच यह खबर सामने आई है कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती है उनसे मिलने सोनाक्षी अस्पताल आई थी। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा शादी की भाग-दौड़ और परेशानियों के बाद रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे, वह बिल्कुल ठीक है। हालांकि, इस मामले में सिन्हा परिवार की तरफ से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।  कोकिला बेन हॉस्पिटल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर बारिश के बीच कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari
शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे ‘‘सदी की शादी'' करार दिया। सोनाक्षी  और जहीर ने सात साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘‘ शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार।'' सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static