कभी सास ने शत्रुघ्न सिन्हा को कहा था ''गुंडा'', ऐसे शुरू हुई पूनम के साथ लवस्टोरी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 09:20 AM (IST)

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों शत्रुघ्न सिन्हा अपनी लवस्टोरी को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ कपिल शर्मा के पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। इस दौरान उनकी पत्नी पूनम ने अपने और शत्रुघ्न की लवस्टोरी भी शेयर की। 

पूनम सिन्हा ने खुलासा किया कि कैसे वो पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। पूनम सिन्हा ने बताया कि 'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी। इस दौरान हम दोनों रो रहे थे' 

आगे उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। जब ट्रेन एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'

सास ने शत्रुघ्न को कहा था 'गुंडा'

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया कि 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के घर पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया।  उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। वहीं, उनकी बेटी पूर्व मिस इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं लेकिन बाद में दोनों के पैरेंट्स शादी के लिए मान गए।'

7 साल चला रीना राय से अफेयर 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने 9 जुलाई, 1980 को एक्ट्रेस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। उस वक्त शत्रुघ्न का नाम रीना राय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने खुद कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। वही एक और इंटरव्यू में उनकी वाइफ पूनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वे अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सब जानती थीं। 

Content Writer

Priya dhir