शशि कपूर की पोती ने उड़ाई लोगों की नींद, सुंदरता में Kapoor Sisters को देती है टक्कर

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 10:48 AM (IST)

बाॅलीवुड स्टार्स के बच्चे कभी अपने फैशन के कारण तो कभी अपने नए प्रोजेक्ट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। जाह्नवी कपूर, सुहाना खान, अनन्या पांडे तो सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाई रहती हैं। मगर आज हम बात इन स्टार किड्स की नहीं बल्कि उसकी करेंगे जो लाइमलाइट से दूर अपनी मर्जी की जिंदगी जी रही है। 

जी हां, हम बात कर रहे हैं अपने समय के सुपरस्टार रह चुके दिवंगत एक्टर शशि कपूर की पोती आलिया कपूर की। आलिया ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर लंदन में रहती हैं लेकिन अचानक से सामने आई उनकी तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। 

सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वह बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

22 साल की है आलिया 

बता दें आलिया एक्टर शशि कपूर के बेटे और फेमस फोटोग्राफर करण कपूर की बेटी है। वह सिर्फ 22 साल की है और अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। 

तैमूर के जन्म पर पटौदी हाउस पहुंची थी आलिया 

आलिया भले ही लंदन में रहती हो लेकिन वो भारत में रह रहे अपने परिवार के बेहद करीब है। जब तैमूर का जन्म हुआ था तो आलिया अपने पिता के साथ पटौदी हाउस पहुंची थी। इसके साथ ही वह फैमिली गेट टुगेदर में भी शामिल हुई थी। अपनी कजिन बहनों के साथ आलिया का रिश्ता काफी गहरा है।

चलिए उनकी कुछ तस्वीरों पर नजर डालते हैं...

Content Writer

Bhawna sharma