दादी शर्मिला टैगोर ने नहीं देखा दूसरे पोते का चेहरा, क्या है इसकी वजह ?

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 11:08 AM (IST)

बेबो यानि करीना कपूर खान दूसरी बार बेटे की मां बनी हैं। उन्होंने 21 फरवरी को तैमूर के छोटे भाई को जन्म दिया। यह गुड न्यूज सामने आने के बाद बी-टाउन सेलेब्स बेबो और सैफ को बधाइयां दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ सितारे तो करीना और उनके न्यू बोर्न बेबी से मिलने उनके घर भी पहुंच चुके हैं। मगर, दादी शर्मिला टैगोर ने अभी तक अपने पोते पर प्यार नहीं लुटाया है। जी हां..सही समझ रहे हैं आप, शर्मिला टैगोर ने अभी तक अपने पोते का चेहरा नहीं देखा है। 

PunjabKesari

दादी शर्मिला ने नहीं देखा पोते का चेहरा

इसके पीछे हालांकि एक वाजिब कारण है। दरअसल, खबरों के मुताबिक शर्मिला इस समय दिल्ली में है। वहीं एक बार फिर से कोरोना महामारी के बढ़ते केस के चलते वह मुंबई नहीं पहुंच सकी। इस बीच उनके लिए दिल्ली से मुंबई तक का सफर करना मुश्किल नहीं है। यही वजह है कि शर्मिला टैगोर अभी तक अपने पोते से नहीं मिल पाईं।

PunjabKesari

चौथी बार पिता बने सैफ 

आपको बता दें सैफ अली खान चौथी बार प‍िता बने हैं। सैफ को उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान है। वहीं दूसरी पत्नी करीना कपूर से उन्हें दो बेटे हैं। एक बेटा तैमूर और दूसरा बेटा जिसका हाल ही में जन्म हुआ है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त 2020 में करीना और सैफ अली खान ने फैंस के साथ बेबो की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। वहीं अब तैमूर का भी इंतजार खत्म हुआ और उन्हें उनका छोटा भाई मिल गया। जिसके साथ वह खूब मस्ती कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static