बुद्धिमान होती है ऐसे माथे वाली लड़कियां, जिंदगी में खूब कमाती है पैसा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 03:30 PM (IST)

हमारे हाथ पर बनी रेखाओं की तरह माथे की बनावट भी बहुत कुछ बयां करता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, इससे भी व्यक्ति के स्वभाव से जुड़े कई राज जाने जा सकते हैं। चलिए आज हम आपको लड़कियों के माथे की बनावट से उनके भाग्य व नेचर के बारे में बताते हैं...

कोमल व चमकदार माथा 

कोमल व चमकदार माथे वाली लड़कियां प्रतिभाशाली और बुद्धिमान की मालिक होती है। ऐसी लड़कियां अपनी काबिलियत व ज्ञान से जल्दी ही सफलता को छूती है। साथ ही ये अपने दिमाग से खूब सारा पैसा कमाती है। इसके अलावा अपनी जिंदगी में कई सामाजिक कार्य भी करती है। 

बड़ा व चौड़ा 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का माथा बड़ा व चौथा होता है वे बुद्धिमान होती है। वहीं ये अपनी चालाकी व होशियारी से अपनी बात दूसरों से मनवाने में माहिर होती है। 

छोटा व पतला माथा 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, पतले और छोटे माथे वाली लड़कियां बेहद ही भावुक होती है। ये लड़कियां कोई भी फैसला दिमाग की जगह से दिल लेती है। इसके अलावा ये अपने दिमाग व विवेक का इस्तेमाल अक्सर दूसरों के कहने पर करती है। ये सबसे अच्छे से बात करने के साथ बहुत कम गुस्सा करती है। 

आगे की ओर निकला माथा 

जिन लड़कियों का माथा आगे की ओर निकला हो वे भाग्यशाली मानी जाती है। ज्योतिष व समुद्रशास्त्र के अनुसार, ये लड़कियां अपनी सूझ-बूझ व भाग्य से जल्दी ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ती है। इसके अलावा क्रिएटिव किस्म की होने से इन्हें नई-नई चीजें व काम करने में दिलचस्पी होती है। 

माथे पर गहरी रेखाएं होना 

हर किसी के माथे पर रेखाएं तो होती ही है। मगर जिस लड़कियों की ये रेखाएं अधिक गहरी व अटूट हो वे उनकी आयु लंबी होती है। साथ ही ऐसी लड़कियां समझदार व दार्शनिक सूझ रखने वाली मानी जाती है। 


 

Content Writer

neetu