लोन लेकर शक्ति कपूर ने खरीदा था फ्लैट, आज है पूरे फ्लोर के मालिक

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 05:08 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा शक्ति कपूर मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं। करियर के शुरुआत में शक्ति कपूर के पास रहने के लिए घर तक नहीं था लेकिन आज वह पाम बीच स्थित रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। 700 फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया।  

लोन लेकर एक्टर ने खरीदा था घर 

शक्ति कपूर ने लोन लेकर घर खरीदा था। दरअसल, जितेंद्र ने शक्ति कपूर को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने की सलाह दी थी। मुंबई में आने के 5 साल बाद शक्ति कपूर ने 70,000 में एक बेडरूम अपार्टमेंट खरीदा। फिर शिवांगी से शादी के बाद उन्होंने 7 लाख का लोन लेकर दूसरा 3 बेडरूम अपार्टमेंट खरीदा। 1984 में बेटे के जन्म के बाद उन्होंने इसी फ्लोर का तीसरा फ्लैट भी खरीदा। अब वे इस पूरे फ्लोर के मालिक हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Post cardio cool down!!! Loving the colour on me! What do you guys think? #GetFitInStyle @FitbitIN ❤️

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on Mar 29, 2016 at 4:33am PDT

घर में मौजूद है 30 साल पुराना फर्नीचर

शक्ति कपूर के घर का इंटीरियर खास तरीके से सजाया गया है। घर में 30 साल पुराना फर्नीचर है जो आज भी देखने में नया लगता है। घर में लगी पेंटिंग और मूर्तियां इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाती है, जोकि उनकी पत्नी शिवांगी ने चुनी है। घर में सिंपल येलो कलर का पेंट किया गया है। घर में एक्टर की कई पुरानी तस्वीरें भी लगी हुई है जोकि उनके करियर से जुड़ी यादें है। घर में लिविंग रूम से लेकर बार तक को स्पेशल तरीके से डिजाइन किया गया है। शक्ति कपूर के घर से जूहू बीच का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। घर में पियानो भी मौजूद है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Good night and unicorn dreams! 🦄

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on Nov 1, 2017 at 10:47am PDT

खबरों की माने तो शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा 4 साल की उम्र से पियानो बजाती थी लेकिन एक्टर को अपनी बेटी के इस हुनर के बारे में नहीं पता था। उन्हें तब पता चला जब श्रद्धा ने फिल्म एक विलेन में गलियां गाना गाया। श्रद्धा कपूर अक्सर अपने घर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। श्रद्धा डॉगी लवर है और वह अक्सर अपने डॉगी के साथ वीडियो शेयर करती रहती है। श्रद्धा के कमरे की बात करें तो एक्ट्रेस के रूम में उनके बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें लगी हुई है। घर में शक्ति कपूर के साथ उनकी वाइफ, बेटा और बेटी रहती है।  बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए थे लेकिन उन्हें पहचान 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में उनके नेगिटिव रोल को ही पसंद किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Diwali is coming up... It's the Festival of Lights..not of noise & air pollution. PLEASE help keep the air clean and be sensitive to the animals on the streets ✨

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on Oct 13, 2017 at 4:24am PDT

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static