Navratri Special: व्रत में बनाकर खाएं स्वाद से भरी शकरकंद और मखाना की टिक्की

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 12:10 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के लिए नौ दिनों का उपवास करते हैं। लेकिन सारा दिन कुछ न खाने के कारण शरीर में कमजोरी भी हो सकती है। ऐसे में स्वंय को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना आवश्यक है। आप व्रत में शकरकंद और मखाना से तैयार टिक्की का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में....

सामग्री 

शकरकंद - 2 
मखाना - 1/2 कप 
राजगीरा - 1 चम्मच 
भुनी हुई मूंगफली - 2 चम्मच 
हरी मिर्च - 2-3
नींबू का रस - 2-3 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
घी - जरुरतअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले शकरकंद को छील लें। फिर इसमें मखाना मूंगफली, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। 
2. अब एक प्लेट में राजगिरा डालें। 
3. शकरकंद के मिश्रण से छोटी-छोटी गोलाकार की टिक्कियां तैयार करें। 
4. इसके बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करें। 
5. घी गर्म करने के बाद इसमें तैयार की हुई टिक्कियां डाल दें। 
6. गोल्डन होने तक इन्हें फ्राई करें। 
7. जैसे ही सारी टिक्कियां अच्छे से सुनहरे रंग की हो जाएं तो प्लेट में निकाल लें। 
8. आपकी टेस्टी नारियल और शकरकंद की टिक्की बनकर तैयार है। 
9. नारियल की चटनी या फिर दही के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 

Content Writer

palak