लाल साड़ी पहन 'वंडर वुमन' ने सिलेंडर उठाकर लगाया दंड-बैठक, वीडियो देख लोग हुए हैरान

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 03:06 PM (IST)

सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां पर आपकों दुनिया भर की जानकारी मिल जाती हैं। खासकर आपकों यहां लोगों के अजीबों-गरीब हरकतों के वीडियों देखने को मिलते है। वहीं इन दिनों एक महिला का ऐसा वीडियों सामने आया है जिसके आगे बड़े-बड़े पहलवान भी पानी भरते हुए नज़र आएंगे। 

शैली चिकारा है वंडर वूमन-

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस विडिया में शैली चिकारा नामक एक महिला है, जो  लाल साड़ी पहने हुए एक सिलेंडर को अपने हाथों से उठाती नज़र आ रही हैं। बैकग्राउंड में चल रहे हरियाणवी गाने के साथ आप देखेंगे की शैली ना केवल सिलेंडर को उठा रही हैं, बल्कि उसे उठाने के बाद दंड-बैठक भी कर रही हैं।
 

इस वीडियों को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. वहीं इस महिला के इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स है। इस महिला मे इसके अलावा भी  बहुत से एक्सरसाइज वीडियो बनाएं है।  शैली अपनी प्रोफ़ाइल में खुद को वंडर वूमन बता रही हैं।

दांतों से भी सिलेंडर को उठा चुकी है यह महिला

अपने एक वीडियो में तो शैली ने अपने दांतों से सिलेंडर को उठाते हुए नजर आती हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में शैली सिलेंडर को अपने पेट पर रखकर एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। शैली के इन वीडियो को देख उनके फैंस खूब आश्चर्यचकित होते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaili Chikara-Wonder Woman (@shaili_chikara)


‘मेरा वीडियो कहां-कहां पहुंचा'

 

वहीं अब शैली इस बार अपनी लाल साड़ी के कारण चर्चा में हैं। अपनी लाल साड़ी वाली वीडियो को शेयर करते हुए शैली पूछती हैं कि ‘मेरा वीडियो कहां-कहां पहुंचा है। आप भी इस वीडियों को देख महिला के ताकत को महसूस कर सकते हैं कि एक स्त्री क्या नहीं कर सकती। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaili Chikara-Wonder Woman (@shaili_chikara)

Content Writer

Anu Malhotra