छिपते-छिपाते  मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख,  सिर से पांव तक ढके नजर आए किंग खान

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 03:16 PM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कुछ अगल ही मूड में नजर आ रहे हैं। वह काम के साथ- साथ ईश्वर का आशीर्वाद भी लेना चाहते है, तभी तो वह  माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंए गए हैं। कुछ दिन पहले वह उमराह करने मक्का पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान की सक्सेस की प्रार्थना के लिए माता के दरबार पहुंचे हैं।


एक अधिकारी ने बताया कि खान काली जैकेट पहने रविवार देर रात मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि  देर रात करीब साढ़े 11 बजे मंदिर में थे और दर्शन करने के बाद वहां से लौटे।'' शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं। 


सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता  अपने निजी कर्मचारियों और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भवन की ओर जाते दिख रहे हैं। वह ब्लैक हूडी में तेजी से चलते नजर आ रहे हैं, लेकिन सिर ढंकने की वजह से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। हालांकि उनके सिक्योरिटी गार्ड को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि वह शाहरुख खान ही हैं। 


इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में खान को मक्का में उमराह करते हुए भी देखा गया था। उमराह करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुई थी। खान फिल्म ‘डंकी' की शूटिंग करने सऊदी अरब गए थे।  उनकी आने वाली फिल्म ‘पठान' 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

Content Writer

vasudha