17 दिनों बाद अपने लाडले से मिले शाहरुख खान, आर्थर रोड जेल के बाहर मीडिया से बचते आए नजर

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 12:22 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने आज 17 दिनों बाद अपने बेटे आर्यन खान से मुलाकात की। क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की ऑर्थर जेल में बंद आर्यन और शाहरुख के बीच सिर्फ 15 मिनट ही बात हो पाई।  ये पहली बार है जब शाहरुख जेल में आर्यन खान से मिलने पहुंचे है,  इससे पहले इन दोनों के बीच वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

किंग खान मुंबई सेंट्रल स्थित जेल सुबह करीब नौ बजे पहुंचे और नौ बजकर 35 मिनट पर वहां से रवाना हुए।  शाहरुख के वहां पहुंचने पर पैपराजी और उनके फैंस  जेल के बाहर इकट्ठा हो गए थे, ऐसे में वहा भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई थी। इस दौरान शाहरुख से कई सवाल भी किए गए लेकिन वह सुरक्षा घेरे के साथ सीधा अंदर चले गए। 

जेल के अधिकारियों के अनुसार बातचीत के दौरान, पिता और बेटे के बीच शीशे की दीवार थी।  दोनों ने इंटरकॉम पर बातचीत की। कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर जेल में अभी तक कैदियों को परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति नहीं थी। आज अनुमति मिलते ही शाहरुख अपने लाडले से मिलने पहुंच गए। आर्यन के अलावा अन्य कैदियों के परिजन भी उनसे मिलने पहुंचे हैं।


मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी केस में फंसे  आर्यन खान की जमानत याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। आर्यन खान के वकील सतीश मानश‍िंदे ने  तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है।  एक विशेष अदालत ने बुधवार को आर्यन खान को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि व्हाट्सऐप चैटसे पता चलता है कि आर्यन मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में था। अदातल ने अरबाज मर्चेंट (26) और मुनमुन धमेचा (28) की जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था।


 

Content Writer

vasudha